एमबीआर कॉलेज भूमि आवंटन का विरोध:छात्रों ने सद्बुद्धि यज्ञ कर सरकार से निर्णय बदलने की मांग की

बालोतरा स्थित एम.बी.आर. राजकीय पीजी कॉलेज की भूमि अन्य विभागों को आवंटित किए जाने के निर्णय के विरोध में सोमवार को छात्र-छात्राओं और पूर्व छात्रों ने प्रदर्शन किया। कॉलेज के मुख्य गेट के बाहर सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन कर प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रशासन से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की। छात्र नेताओं के अनुसार कॉलेज की यह भूमि भविष्य में नए भवनों, खेल मैदानों, पुस्तकालय विस्तार और अन्य शैक्षणिक सुविधाओं के विकास के लिए जरुरीी है। यदि भूमि का एक हिस्सा अन्य विभागों को दे दिया जाता है, तो कॉलेज के विस्तार की संभावनाएं प्रभावित होंगी और विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित होना पड़ेगा। यज्ञ के दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में तख्तियां लेकर शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कॉलेज परिसर की भूमि को सुरक्षित रखने की अपील की। पूर्व छात्रों ने भी अपने संबोधन में कहा कि यह कॉलेज क्षेत्र की उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र है, इसलिए इसकी भूमि से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *