नगर निगम जयपुर में दो अधिकारी, संविदाकर्मी रिश्वत लेते गिरफ्तार:एसीबी की टीम ने चार लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

नगर निगम जयपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राजस्थान (एसीबी) ने पशु प्रबंधन शाखा के दो डॉक्टरों और एक संविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम ने यह कार्रवाई नगर निगम जयपुर परिसर में की, जहां लंबे समय से रिश्वतखोरी की शिकायतें मिल रही थीं। चार लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए एसीबी अधिकारियों के अनुसार, पशु प्रबंधन शाखा में पदस्थ डॉ. योगेश, डॉ. राकेश और संविदाकर्मी जितेंद्र शेखावत को किसी कार्य के बदले कुल 4 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने सत्यापन किया और इसके बाद ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया गया। मौके पर चली कार्रवाई, दस्तावेज खंगाले गए एसीबी टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद मौके पर ही पूछताछ शुरू की और संबंधित फाइलों, रिकॉर्ड व लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। कार्रवाई के दौरान एसीबी के अधिकारी नगर निगम परिसर में मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया कानून के अनुसार पूरी की गई। एसीबी अधिकारियों ने बताया कि मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। यह भी जांच की जा रही है कि इस मामले में अन्य अधिकारी या कर्मचारी शामिल तो नहीं हैं। दोषी पाए जाने पर सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *