नागौर के साडोकन में दिखा पेंथर:पेंथर के सूचना से ग्रामीणों में दहशत; वन विभाग ने लगाया पिंजरा, ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत

नागौर के रोल थाना इलाके के साड़ोकन गांव में पैंथर की मूवमेंट से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पैंथर की आहट के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी दहशत व्याप्त है, जिसकी सूचना तुरंत नागौर जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने स्थानीय पुलिस बल को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।

​जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि साड़ोकन गांव के निवासियों द्वारा पैंथर देखे जाने की जानकारी दी गई थी, जिसके बाद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। वहीं, इस घटना को लेकर वन विभाग भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। उपवन संरक्षक विजय शंकर पाण्डेय ने जानकारी दी कि वन विभाग की विशेषज्ञ टीमों को मौके पर रवाना कर दिया गया है और पैंथर को सुरक्षित पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरे लगा दिए गए हैं।
​प्रशासन को उम्मीद है कि शाम तक पैंथर को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया जाएगा। फिलहाल, वन विभाग और पुलिस की टीमें स्थानीय लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दे रही हैं ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि को रोका जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *