सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी; छत्तीसगढ़ की लगातार छठी जीत:अरुणाचल प्रदेश को 8 विकेट से हराया; शानदार अर्द्धशतक के प्रीति यादव को मिला MOM अवार्ड

सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी 2025-26 में छत्तीसगढ़ महिला टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। टीम ने अपने छठे मुकाबले में अरुणाचल प्रदेश को 8 विकेट से हराकर लगातार छठी जीत दर्ज की। यह मुकाबला 16 फरवरी को वडोदरा में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अरुणाचल प्रदेश की टीम 48.4 ओवर में 102 रन बनाकर सिमट गई। टीम की ओर से कप्तान नबाम यापू ने 42 रन और आर्चेता पंवार ने 31 रन बनाए। चित्रांजलि ने 13 रन का योगदान दिया। वहीं छत्तीसगढ़ की ओर से महक नरवसे ने 4 विकेट झटके, जबकि अदिति पंवार को 3 विकेट मिले। प्रीति यादव और उर्मिला हरिना ने 1-1 विकेट हासिल किया। प्रीति यादव की तूफानी फिफ्टी, लक्ष्य 8.3 ओवर में हासिल 102 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ की टीम ने महज 8.3 ओवर में 2 विकेट खोकर 103 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। प्रीति यादव ने मैच जिताऊ 50 रन की पारी खेली। इसके अलावा शिल्पा साहू 27 रन और कप्तान कृति गुप्ता 20 रन बनाकर नाबाद रहीं। अरुणाचल की ओर से चुखु अनाम ने 2 विकेट लिए। प्रीति यादव बनीं प्लेयर ऑफ द मैच छत्तीसगढ़ ने यह मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्रीति यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 50 रन बनाने के साथ 1 विकेट भी अपने नाम किया। लगातार छठी जीत से मजबूत स्थिति इस जीत के साथ छत्तीसगढ़ महिला टीम ने टूर्नामेंट में लगातार छठी जीत दर्ज कर ली है और अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। टीम का आत्मविश्वास चरम पर है और आगे के मुकाबलों में भी दमदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *