राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:बीजेपी नेता को धमकी-तुझे मार देंगे; सलमान के केस की सुनवाई से हटे जज; तालाब में डूबी कार,दोस्तों की लाशें मिली

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर भिवाड़ी से है। यहां फैक्ट्री में धमाके के बाद आग लग गई। इसमें 8 लोग जिंदा जल गए, जबकि 4 गंभीर रूप से झुलस गए। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. केमिकल फैक्ट्री में धमाका, 8 लोग जिंदा जले
खैरथल-तिजारा के भिवाड़ी में केमिकल फैक्ट्री में तेज धमाके के साथ आग लग गई। इसमें 8 मजदूर जिंदा जल गए, जबकि 4 गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें दिल्ली एम्स रेफर किया गया है। इस फैक्ट्री में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। मौके से बारूद, पटाखे और पैकिंग के डिब्बे मिले। पूरी खबर पढ़ें 2. सलमान खान के केस की सुनवाई से हटे जज
राजस्थान हाईकोर्ट में बहुचर्चित काला हिरण शिकार मामले में सोमवार को नया मोड़ आ गया। जस्टिस बलजिंदर सिंह संधू ने इस मामले की सुनवाई करने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने फाइल को किसी अन्य बेंच के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। अब इस मामले की अगली सुनवाई दूसरी बेंच करेगी। पूरी खबर पढ़ें 3. तालाब में डूबी कार में मिले 2 दोस्तों के शव
टोंक में दो दोस्तों के शव तालाब में डूबी हुई कार में मिले। दोनों दोस्त 39 दिन से लापता थे। ग्रामीणों को तालाब के पानी में कार की छत नजर आई तो पुलिस को बुलाया। JCB के जरिए कार को बाहर निकाला तो 2 शव नजर आए। शव बुरी अवस्था में थे कि शरीर की चमड़ी तक गल गई थी। पूरी खबर पढ़ें 4. कांग्रेस की वोटिंग की मांग, दौड़कर पहुंचे बीजेपी विधायक
विधानसभा में बिल रखते वक्त बीजेपी विधायकों की कम संख्या को लेकर कांग्रेस ने हंगामा किया। उपनेता प्रतिपक्ष ने कहा- सदन में बीजेपी के विधायकों की संख्या कम है। हम डिवीजन की मांग करते हैं। इसके बाद कई बीजेपी विधायक दौड़कर सदन में पहुंचे। हालांकि स्पीकर बिल को सदन में रखने की मंजूरी दे चुके थे। पूरी खबर पढ़ें 5. प्रॉपर्टी विवाद में वकील की हत्या
अजमेर में प्रॉपर्टी विवाद में वकील की उसके बड़े भाई ने हत्या कर दी। वकील के छोटे भाई का कहना है कि आरोपियों ने मारपीट के दौरान भाई को धक्का दे दिया। वो सिर के बल गिर गए। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. राजस्थान में ऑपरेशन सिंदूर की तर्ज पर होगी बमबारी
जैसलमेर के पोकरण में 27 फरवरी को एयरफोर्स अपनी ताकत दिखाएगी। युद्धाभ्यास में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की तर्ज पर बमबारी होगी। दुश्मनों के ठिकानों को चुन-चुनकर नेस्तनाबूद किया जाएगा। आसमान में पहली बार बाज की तरह हमला करने वाला एयरक्राफ्ट दिखेगा। पूरी खबर पढ़ें 7. बीजेपी नेता को गैंगस्टर ने फिर धमकी दी
बीजेपी नेता विजय सिंह को गैंगस्टर वीरेंद्र चारण ने फिर धमकी दी है। गैंगस्टर ने ऑडियो भेज कर कहा- जो हाल रमेश रुलानिया का हुआ था, वही तेरा होगा। दो-चार दिन की देरी हो सकती है, लेकिन तू कहीं भी चला जा, तुझे मार देंगे। विजय सिंह को पुलिस प्रोटेक्शन दिया गया है, 2 गार्ड्स 24 घंटे सुरक्षा में तैनात हैं। पूरी खबर पढ़ें 8. SI ने पुजारियों को पीटा, भक्तों से भी धक्का-मुक्की
जयपुर के ताड़केश्वर महादेव मंदिर में घुसकर SI ने पुजारियों से मारपीट की। गर्भगृह से जबरन बाहर निकाल दिया। इस दौरान भक्तों से भी अभद्रता कर धक्का-मुक्की की। मामले को लेकर सोमवार सुबह हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य मंदिर पहुंचे। एसआई को एपीओ कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. गोविंद सिंह डोटासरा का हमशक्ल पहुंचा विधानसभा
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के हमशक्ल नरेश सिंधी ने सोमवार को विधानसभा पहुंचकर उनसे मुलाकात की। लाडनूं निवासी नरेश सिंधी हाल ही अपनी रील से चर्चित हुए थे। डोटासरा ने नरेश सिंधी को अपना धर्म भाई बताया। कल क्या होगा खास
10. CBSE बोर्ड की 10वीं-12वीं क्लास के एग्जाम होंगे शुरू
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं-12वीं क्लास के एग्जाम 17 फरवरी से शुरू होंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस साल करीब 46 लाख स्टूडेन्ट्स शामिल होंगे। बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *