सीहोर रेलवे स्टेशन पर महाशिवरात्रि मेला और रुद्राक्ष महोत्सव के कारण कुछ ट्रेनों को अस्थायी ठहराव दिया गया है। इसके साथ ही, स्पेशल ट्रेनों के समय में भी आंशिक परिवर्तन किया गया है। यह बदलाव कल (17 फरवरी) रात 12 बजे से लागू होगा। पश्चिम रेलवे, रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इसका उद्देश्य यात्रियों को सुगम और सुरक्षित रेल सेवाएं उपलब्ध कराना है। मेला अवधि के दौरान 13 से 22 फरवरी तक तीन स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी किया जा रहा है। यात्री सुविधा और ट्रेनों के सुगम परिचालन को ध्यान में रखते हुए अस्थायी ठहराव वाली ट्रेनों और स्पेशल ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। सीहोर स्टेशन पर स्थायी, अस्थायी और स्पेशल ट्रेनों के समय परिवर्तन से संबंधित विस्तृत सूची आज जारी कर दी गई है। जानिए, कौन सी ट्रेन किस समय स्टेशन पर ठहरेगी…


