जयपुर के झोटवाड़ा इलाके में कबाड़ दुकान में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही राजस्थान अग्निशमन सेवा की कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। आसमान में धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। घटना झोटवाड़ा क्षेत्र में सोमवार शाम घटी। अचानक लगी आग, उठा धुएं का गुबार
झोटवाड़ा क्षेत्र में कबाड़ की दुकान में अचानक आग भड़क उठी। दुकान में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई। और आसमान में धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन व दमकल विभाग को सूचना दी।
हम इसे लगातार अपडेट कर रहे हैं..


