हवालाती पर ब्लेड से हमले के चार आरोपियों पर केस:कपूरथला में कहासूनी के बाद वारदात, जेल के अस्पताल में दवा लेने गया था

कपूरथला की मॉडर्न जेल में एक हवालाती पर सर्जिकल ब्लेड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस मामले में घायल हवालाती के बयान पर 4 हमलावर हवालातियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली थाना के एसएचओ हरदीप सिंह ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना दो दिन पहले जेल परिसर में हुई थी। घायल मुथु मुरारी ने अपने बयान में बताया कि 14 फरवरी की देर शाम वह अपने दोस्त सेवक सिंह के साथ जेल के अस्पताल में दवाई लेने गया था। अस्पताल के बाहर शिवा, हरप्रीत सिंह, जसप्रीत सिंह और रमनप्रीत सिंह पहले से मौजूद थे।
कहासूनी के बाद वारदात को दिया अंजाम चारों ने मुथु मुरारी से बहसबाजी शुरू कर दी। आरोप है कि रमनप्रीत सिंह ने हमला करने के लिए उकसाया, जबकि जसप्रीत सिंह ने मुथु मुरारी को पकड़ लिया।इसके बाद शिवा और हरप्रीत सिंह ने सर्जिकल ब्लेड से उस पर कई वार किए। मुथु मुरारी को आंख के ऊपर, हाथ की हथेली, नाक के पास और गाल पर गंभीर चोटें आईं। हमले के बाद घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज एसएचओ हरदीप सिंह ने बताया कि चारों आरोपी शिवा, हरप्रीत सिंह, जसप्रीत सिंह और रमनप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी आरोपियों को जल्द ही प्रोडक्शन वारंट पर लाकर सर्जिकल ब्लेड के स्रोत और घटना के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *