माशिम दफ्तर में NSUI का हंगामा, बोर्ड पर पोती कालिख:छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षा शुल्क बढ़ोतरी के विरोध में प्रदर्शन; पुलिस से हुई झूमाझटकी

छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षा शुल्क में बढ़ोतरी के विरोध में NSUI ने सोमवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) दफ्तर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने दफ्तर के बोर्ड पर कालिख पोतकर विरोध जताया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। जैसे ही कार्यकर्ता बोर्ड पर कालिख लगाने लगे, पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान झूमा-झटकी भी हुई। बाद में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। दरअसल, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) ने करीब पांच साल बाद 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के शुल्क में बढ़ोतरी की है। यह नई दरें शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू होंगी। अब कितनी देनी होगी फीस? कार्यपालिका समिति की बैठक में फैसला परीक्षा शुल्क बढ़ाने का निर्णय माशिम की कार्यपालिका समिति की बैठक में लिया गया। समिति ने करीब 22 मदों में शुल्क बढ़ाने को मंजूरी दी है। इनमें नामांकन शुल्क, अतिरिक्त विषय, द्वितीय मुख्य/अवसर परीक्षा, स्वाध्यायी छात्रों के पंजीयन और अनुमति शुल्क शामिल हैं। स्वाध्यायी छात्रों पर भी असर 5 साल बाद बढ़ा शुल्क माशिम ने इससे पहले साल 2021 में परीक्षा शुल्क बढ़ाया था। पांच साल बाद दोबारा फीस बढ़ने से छात्रों और अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ने की संभावना है। एनएसयूआई ने बढ़ी हुई फीस को वापस लेने की मांग की है और कहा है कि यदि निर्णय नहीं बदला गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *