रायपुर में शिवजी की बारात में लड़कियों की अश्लील-हरकत; VIDEO:सोशल मीडिया में लोग बोले- जूता मारो, धर्म का नाम खराब कर रहे, कार्रवाई की मांग

रायपुर में महाशिवरात्रि के दिन शहर के अलग-अलग इलाकों में शोभायात्रा निकली। जिसमें डीजे और धुमाल के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। इस बीच सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो रायपुर के एक शोभा यात्रा का है। इसमें डीजे के ऊपर 2 लड़कियां अश्लील हरकत कर रही है। इस दौरान नीचे में खड़े लोगों ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया। इस वीडियो में दोनों लड़कियों में एक दूसरे को आमने-सामने से पकड़ा है। फिर वह एक दूसरे को किस करते हुए नजर आ रही है। इस दौरान लड़कियां नीचे देखकर हंस भी रही है। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया में लोग अलग-अलग तरह की टिप्पणी कर रहे हैं।
लड़कियों पर कार्रवाई की मांग मेला लाइन नाम के यूजर ने रेखा की ऐसे लोग पूरे छत्तीसगढ़ के इमेज को खराब कर रहे हैं इन्हें रोकना जरूरी है। कबीर नाम की यूजर में लड़कियों पर कार्रवाई की मांग की। लक्की नाम के यूजर ने लिखा कि इन लोगों को आजाद चौक के पास देखा है। रॉकी नाम के यूज़र ने कहा ऐसे ही जाहिलपन से हिंदू धर्म बदनाम होता है। क्यूट रायपुर नाम के यूजर का कहना है कि यह सब हमारे छत्तीसगढ़ के संस्कृति नहीं है। इसी तरह सिर्फ तुम नाम के यूजर में इन्हें जूता मारने की बात कही है।
वहीं हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने कृत्य की आलोचना की है। उनका कहना है कि इस संबंध में जानकारी जुटाकर शिकायत दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *