झोटवाड़ा में टायर-केमिकल दुकान में लगी भीषण आग:धुएं का गुबार उठा, दमकल की कई गाड़ियां पहुंचीं

जयपुर में टायर-केमिकल गोदाम में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। इस दौरान दूर तक आसमान में धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। झोटवाड़ा क्षेत्र के संजय नगर नारायणपुरी में सोमवार शाम घटना हुई। अचानक लगी आग, उठा धुएं का गुबार
झोटवाड़ा क्षेत्र में कबाड़ की दुकान में अचानक आग भड़क उठी। दुकान में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई। आसमान में धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन व दमकल विभाग को सूचना दी।
हम इसे लगातार अपडेट कर रहे हैं..

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *