सीकर में आज दैनिक भास्कर के यूनिट ऑफिस में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ। दैनिक भास्कर की जीतो सोना-चांदी स्कीम के विजेताओं को ईनाम दिए गए। सीकर यूनिट आॅफिस में यूनिट सर्कुलेशन हैड मो. इदरिश, यूनिट हैड भीम सिंह, एचआर हैड रामकिशन मीणा और फाइनेंस हैड रवि शर्मा ने विजेता को गोल्ड पैंडेंट दिए। विजेता के चेहरे पर खुशी की झलक थी।
जीताे सोना-चांदी स्कीम के विजेता सीकर जिले के बाजाैर गांव निवासी अंशु कुमावत ने बताया कि 20 साल से नियमित दैनिक भास्कर पढ़ रहे हैं। खेल और एडिटोरियल पेज भी अच्छा लगता है। चांदी के सिक्के के विजेता पवन ने कहा कि 10 साल से भास्कर पढ़ रहे हैं। अखबार का पहला पेज बहुत अच्छा लगता है। गोल्ड इयर रिंग विजेता कनक शर्मा ने कहा कि रसरंग व मधुरिमा विशेष रूप से पढ़ती है और दैनिक भास्कर की जीतो 16 करोड़ स्कीम में भी हिस्सा ले रही हैं।


