अस्पताल के पुराने भवन को डिस्मेंटल करने सर्वे:हर्बल गार्डन बनेगा, इधर; लोक अदालत का आयोजन 14 दिसंबर को

शाजापुर जिला अस्पताल के पुराने भवन को डिस्मेंटल कर हर्बल गार्डन बनाया जाएगा। जिसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर कवायद शुरू हो गई है। बुधवार को पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने जिला अस्पताल के पुराने भवन का सर्वे किया। विभाग की ज्योति सोलंकी ने बताया कि जिला अस्पताल के आधे पुराने भवन को डिस्मेंटल कर हर्बल गार्डन बनाया जाना प्रस्तावित है। इसको लेकर भवन के तोड़े जाने वाले हिस्से को चिह्नित करने की प्रक्रिया की गई। शीघ्र ही भवन को डिस्मेंटल किया जाएगा। इसके बाद हर्बल गार्डन बनाने का काम शुरू होगा। अस्पताल का पुराना भवन तोड़ने के निर्देश बीते दिनों कलेक्टर ऋजु बाफना ने दिए थे। उन्होंने कहा था कि पुराने भवन को डिस्मेंटल कर हर्बल गार्डन बनाया जाए। कलेक्टर के इस निर्देश के बाद भवन को डिस्मेंटल करने की प्रक्रिया को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग ने खाका तैयार कर लिया है। जिसके चलते अधिकारियों ने सर्वे का कार्य किया है। लोक अदालत का आयोजन 14 दिसंबर को शाजापुर में आगामी 14 दिसम्बर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर प्रधान न्यायाधीश ललित किशोर ने बुधवार को रवाना किया। जिला न्यायाधीश सिराज अली ने बुधवार शाम को बताया कि 14 दिसम्बर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक में निराकरण के लिए रखे जाने वाले विद्युत प्रकरणों में छूट दी जा रही है। वहीं मप्र पक्षेविविक लि. शाजापुर के कार्यपालन यंत्री रत्नेश अयाची ने बताया कि ऊर्जा विभाग विद्युत अधिनियम से संबंधित न्यायालय में लंबित और प्रिलिटिगेशन प्रकरणों में 14 दिसम्बर 2024 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में छूट देगा। न्यायालय में चल रहे विद्युत के लंबित प्रकरणों और प्रिलिटिगेशन प्रकरणों में नियमानुसार छूट रहेगी। छूट का लाभ नेशनल लोक अदालत में समझौता करने के लिए ही लागू रहेगी। इस मौके पर न्यायाधीश मुकेश रावत, दिनेशकुमार नोटिया, सुनयना श्रीवास्तव, आदिल अहमद, सतीशकुमार शुक्ला, फारूक अहमद सिद्दीकी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *