स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत आयोजित होने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर आमजन को जागरूक करने के लिए नगर निगम ने विभिन्न क्षेत्र में कार्य करने वाले चार लोगों की स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किए है। नगर निगम आयुक्त ने बताया कि आगामी दिनों में स्वच्छता सर्वेक्षण होने वाला है। स्वच्छता संरक्षण में आमजन की भी भागीदारी सुनिश्चित करने और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए नगर निगम की ओर से सतत प्रयास किया जा रहे हैं। इसी कड़ी में नगर निगम में अलग-अलग क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे चार लोगों को स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। इनको बनाया स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर उन्होंने बताया कि समाजसेवी जीव राज श्रीमाली, आरजे राहुल सिंह राठौड़, शिक्षाविद इला शर्मा और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ललित सेन को स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया है। आयुक्त ने बताया कि शहरों में स्वच्छता व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने, घर-घर कचरा संग्रहण कर कचरा पृथक्करण को बढ़ावा देने और स्वच्छता में नागरिकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वच्छता सर्वेक्षण किया जाता है। यह ब्रांड एम्बेसडर आईईसी गतिविधियों, स्वच्छता संवाद, वेस्ट-टू-वेल्थ पहल, प्लास्टिक कचरा कमी अभियान तथा स्वच्छता शपथ कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को स्वच्छता के लिए प्रेरित करेंगे।


