चंडीगढ़ में हाईकोर्ट की वकील के घर चोरी:2 लाख नकद और सोने के गहने ले गए चोर, CCTV खंगाल रही पुलिस

चंडीगढ़ में हाईकोर्ट की वकील कमलेश के घर दिनदहाड़े चोरी का मामला सामने आया है। चोर घर से केस फीस के तौर पर मिले 2 लाख रुपये नकद और सोने के गहने चुरा ले गए। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सेक्टर-52 स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सोसाइटी के मकान में रहने वाले कपिल चौधरी अपनी छोटी बेटी तेजल चौधरी को लेने सेक्टर-47 स्थित माउंट कार्मल स्कूल गए थे। दोपहर करीब 12:55 बजे जब वह घर लौटे तो कमरे का ताला टूटा हुआ मिला। 2 लाख समेत अन्य सामान चोरी पुलिस को दी शिकायत कमलेश ने बताया कि अंदर जाकर देखा तो अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था। अलमारी से 2 लाख रुपये नकद और एक गुलाबी रंग का पर्स गायब था। पर्स में दो मंगलसूत्र, दो सोने की अंगूठियां, दो सोने के कंगन और एक सोने का मिनी सेट रखा हुआ था। शिकायकर्ता के पति कपिल चौधरी ने बताया कि चोरी हुए 2 लाख रुपये उनकी पत्नी को केस की फीस के रूप में मिले थे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *