यूडी टैक्स जमा नहीं कराया तो दो प्रतिष्ठान सीज किए:नगर निगम की हिरणमगरी सेक्टर 4 और सब सिटी सेंटर में की कार्रवाई

उदयपुर नगर निगम ने नगरीय विकास कर (UD TAX) जमा नहीं कराने पर दो प्रतिष्ठानों की संपत्तियों को बुधवार को सीज किया। निगम के कमिश्नर राम प्रकाश ने बताया कि निगम द्वारा लगातार यूडी टैक्स वसूली को लेकर कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को हिरणमगरी सेक्टर 4 में विद्या नगर सुदर्शन एन्क्लेव के सामने स्थित संजय डांगी की संपत्ति को सीज किया। नगर निगम राजस्व अधिकारी नितेश भटनागर ने बताया कि डांगी की इस संपत्ति का नगरीय विकास कर कुल 10,44,995 बकाया है। सब सिटी सेंटर कुश एंटरप्राइज गोल्डमाइन फर्नीचर की संपत्ति जिसका 8,43,424 रुपए का नगरीय विकास कर बकाया उसे भी सीज किया गया। भटनागर ने बताया कि नगरीय विकास कर की राशि जमा नहीं कराने से निगम द्वारा इन व्यावसायिक सम्पतियों पर ताला लगा इनकी व्यावसायिक गतिविधियां बन्द करा दी गई। उन्होंने बताया कि संबंधित फर्मों द्वारा टैक्स बकाया रहने के लिए कोई संतोषप्रद का कारण भी नही बताया गया है। फर्म से कुल बकाया का नोटिस भी तामिल करवाया दिया। 31 मार्च तक टैक्स जमा जमा करवाए
आयुक्त ने बताया कि नगरीय विकास कर सरकार द्वारा हर हाल में वसूल किया जाएगा। 1 वर्ष पश्चात राज्य सरकार द्वारा इसमें छूट प्रदान की गई है जिसका शहरवासी लाभ ले सकते है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *