वकीलों ने रात तक हाईकोर्ट के बाहर रास्ता किया जाम:निजी हॉस्पिटल में वकील के साथ हुए विवाद ने पकड़ा तूल, कार्रवाई की मांग

जयपुर में एक निजी हॉस्पिटल में करीब 5 महीने पहले वकील के साथ हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया हैं। मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद भी आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से नाराज वकीलों ने आज हाईकोर्ट के बाहर जाम लगा दिया। दिन में लगाया गया जाम देर रात तक भी जारी रहा। पुलिस प्रशासन ने तीन दिन में ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया। लेकिन वकील तत्काल कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। वकीलों ने कहना है कि घटना सितंबर-2025 की हैं। लेकिन पुलिस ने आज तक मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। अधिवक्ताओं ने साफ कर दिया है कि जब तक मानसरोवर स्थिति निजी हॉस्पिटल के संचलाक डॉ. सोनदेव बंसल की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है, तब तक वे नहीं हटेंगे। इलाज में लापरवाही का आरोप
दरअसल, अधिवक्ता जितेंद्र शर्मा की माताजी के उपचार के दौरान अस्पताल पर कथित चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाया गया था। इस मामले में डॉ. सोनदेव बंसल के खिलाफ सितंबर 2025 में एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। अधिवक्ता समुदाय का आरोप है कि इतने समय बीत जाने के बावजूद पुलिस ने न तो डॉक्टर को गिरफ्तार किया और न ही मामले की जांच को गति दी, जिससे पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल पा रहा है। वकीलों का कहना है कि यदि आम नागरिक के खिलाफ गंभीर आरोप होते तो पुलिस तुरंत कार्रवाई करती, लेकिन प्रभावशाली लोगों से जुड़े मामलों में कार्रवाई में अनावश्यक देरी की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *