दिव्यांग प्रमाणीकरण शिविर में बड़ी सफलता:एक दिन में 296 दिव्यांगों को मिले प्रमाण पत्र, 51 को मिलेंगे विशेष उपकरण

पिण्डवाड़ा पंचायत समिति परिसर में आयोजित दिव्यांग प्रमाणीकरण शिविर में पहले दिन ही बड़ी सफलता मिली। शिविर में कुल 304 लोगों का पंजीकरण हुआ। इनमें से 296 दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र जारी किए गए। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक राजेन्द्र कुमार पुरोहित के अनुसार यह शिविर जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया गया। सीएमएचओ डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया कि जारी किए गए प्रमाण पत्रों में 223 लोको मोटर, 45 नेत्र रोग, 22 मनोरोग और 6 नाक-कान-गला संबंधी दिव्यांगता के प्रमाण पत्र शामिल हैं। 8 लोगों को उच्च चिकित्सा संस्थान रेफर किया गया। 51 दिव्यांगजनों का विशेष उपकरणों के लिए चिन्हीकरण किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मौजूद रही। इनमें डॉ. हनुमन्त सिंह राणावत (नेत्र रोग), डॉ. प्रकाश चौधरी (ऑर्थोपेडिक), डॉ. बलदेव सिंह (ईएनटी) और डॉ. देवेंद्र बसेरा (मनोरोग) शामिल थे। महावीर सिंह ने 15 दिव्यांगजनों के लिए राजस्थान रोडवेज बस कार्ड भी बनाए। आगामी शिविर 28 फरवरी को पंचायत समिति रेवदर में, 4 मार्च को आबूरोड में और 11 मार्च को शिवगंज में सुबह 11 से शाम 4 बजे तक आयोजित होंगे। दिव्यांगजनों को अपना आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और पूर्व में जारी दिव्यांग प्रमाण-पत्र (यदि है तो) साथ लाना आवश्यक है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *