जबलपुर-पुणे साप्ताहिक ट्रेन बुरहानपुर स्टेशन पर रुकेगी:रेलवे बोर्ड ने ठहराव को दी मंजूरी; सांसद दिखाएंगे हरी झंडी

रेलवे बोर्ड ने बुरहानपुर स्टेशन पर जबलपुर-पुणे साप्ताहिक ट्रेन के ठहराव को मंजूरी दे दी है। सांसद पाटिल ने हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से नई दिल्ली स्थित सांसद भवन में मुलाकात की थी। उन्होंने मंत्री को क्षेत्र की जनता की पुणे आवाजाही में आ रही परेशानियों से अवगत कराया। साथ ही बुरहानपुर स्टेशन पर कई ट्रेनों के ठहराव की मांग रखी। रेल मंत्री के निजी सचिव ने बुधवार को सांसद पाटिल को फोन पर सूचित किया कि ट्रेन संख्या 02131/32 जबलपुर-पुणे के ठहराव की मंजूरी मिल गई है। इस संबंध में आधिकारिक पत्र भी सांसद को भेज दिया गया है। यह सुविधा विशेष रूप से विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए लाभदायक होगी। आने वाले दिनों में सांसद पाटिल ट्रेन के ठहराव की तिथि की घोषणा करेंगे और हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *