सीधी जिले के कुर्रवाह गांव में ट्रक से बचने के चक्कर में बाइक सवार युवक सड़क किनारे गिर गया। उसके सिर, कान और आंख पर चोट आई है। हादसा बुधवार दोपहर करीब 2 बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक, गाड़ा गांव निवासी सानू केवट अपनी बाइक से जा रहा था, तभी सामने से एक तेज रफ्तार ट्रक आया। ट्रक से बचने के लिए सानू ने अपनी बाइक सड़क से नीचे उतार दी। इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गया। स्थानीय लोगों ने घायल सानू को तुरंत चौकी अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय निवासियों ने इस घटना के बाद सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने की मांग की है।


