बुरहानपुर में बुधवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सकल मराठा समाज और मराठा सेवा संगठन ने कार्यक्रम का आयोजन किया। समाजजनों ने शिकारपुरा थाने के सामने स्थित माता जिजाउ की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। समाज की परंपरा के अनुसार रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें 50 यूनिट रक्त एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया। समाज के दिनेश चौधरी ने बताया छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती सकल मराठा समाज, मराठा सेवा संगठन की ओर से उत्साह से मनाई गई। हर साल रक्तदान कार्यक्रम भी आयोजित करते हैं। 50 यूनिट ब्लड एकत्रित करते हैं। देश में जन्म जयंती जोश और उत्साह के साथ मनाई जा रही है। आज सकल मराठा समाज की ओर से माल्यार्पण किया गया। रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ
इंद्रसेन देशमुख ने बताया रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। जिले से समाजजन एकत्रित होकर यहां अपनी स्वेच्छा से रक्तदान कर रहे हैं। कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील महाजन, प्रदेशाध्यक्ष दिनेश चौधरी, भाजपा नेता गजेंद्र पाटिल, सुनील वाघे, विनोद पवार, धनराज पाटिल, आरती लांडे, अनिल बाविस्कर, धर्मेंद्र चौकसे, विजय राठौड़, सुभाष सोनवानी, शाहरुख खान सहित अन्य ने छत्रपति शिवाजी महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
गोल्डमार्क सिनेमा में कार्यक्रम आयोजित किया गया
जय जिजाउ जय शिवराय के नारे लगाए। वहीं छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में गुरसिख गोल्डमार्क सिनेमा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। रूपिंदर कीर ने बताया कार्यक्रम की थीम छत्रपति शिवाजी महाराज अपने पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज की फिल्म छावा देखने दर्शक बनकर आए थे। इस दौरान कांग्रेस नेता इंद्रसेन देशमुख जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रिंकू टाक, हर्षित ठाकुर आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में शिवाजी महाराज की जीवनी और उनके योगदान पर विशेष प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने शिवाजी महाराज की वीरता, नेतृत्व और प्रशासनिक क्षमता की प्रशंसा की और उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर एक संकल्प लिया कि वे उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारेंगे और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए काम करेंगे।


