खैरथल के मुदित गुप्ता ने जेईई (आईआईटी मेन) परीक्षा में 99.81 परसेंटाइल प्राप्त किए हैं। उन्होंने यह सफलता पहले प्रयास में हासिल की, जिससे उन्होंने अलवर जिले में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। मुदित गुप्ता प्रेम प्रकाश गुप्ता के पुत्र हैं। वे इंजीनियर पॉइंट स्कूल के छात्र रहे हैं, जहां उन्होंने सातवीं कक्षा से पढ़ाई की है। विद्यालय के निदेशक आजाद चौधरी ने बताया कि मुदित की यह उपलब्धि उनके निरंतर परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम है। अनाज की दुकान चलाते हैं पिता
मुदित के पिता कस्बे में अनाज की दुकान चलाते हैं, और उनकी माता गृहिणी हैं। उनकी बड़ी बहनें भी इसी विद्यालय से पढ़कर आईआईटी कॉलेज से एम.एससी. कर चुकी हैं। अपनी सफलता का श्रेय मुदित ने अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन, सही मार्गदर्शन और सकारात्मक सोच से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। मुदित की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में शिक्षकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।


