सीएम बोले- कांग्रेस कर रही झूठ की राजनीति,भ्रम फैला रही:कहा- जनता तक बजट की घोषणाएं पहुंचाएं कार्यकर्ता, बैठक में वसुंधरा राजे भी पहुंची

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सीएमआर में बीकानेर-जोधपुर संभाग के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में सीएम ने कहा कि बीजेपी की सबसे बड़ी शक्ति कार्यकर्ता हैं, जिनकी मेहनत के कारण आज पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने सोमवार को कार्यकर्ताओं से केन्द्र और राज्य बजट की घोषणाओं को जनता के बीच पहुंचाने का आह्वान किया। सीएम ने कहा कि हमने वीबी जी-रामजी योजना के लिए बजट में 4 हजार करोड़ का प्रावधान किया हैं। इस कानून से अब गांवों में स्थायी कार्य हो सकेंगे तथा ग्रामीणों का आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्तीकरण होगा। लेकिन कांग्रेस कानून के प्रावधानों को लेकर झूठ की राजनीति कर रही हैं और जनता में भ्रम फैला रही हैं। वसुंधरा राजे भी पहुंची बैठक में
सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर बीकानेर-जोधपुर संभाग के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम हुआ। इसे संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि राज्य बजट 2026-27 दस मजबूत स्तंभों पर आधारित है। हमारा लक्ष्य 2047 तक प्रदेश को 4.3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है। संवाद के दौरान बजट और सरकार की जनकल्याणकारी योजनओं को लेकर कार्यकर्ताओं से जिलेवार फीडबैक लिया गया। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुनराम मेघवाल, सांसद घनश्याम तिवाड़ी, दामोदरदास अग्रवाल, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी सहित अन्य नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *