मासूम बेटे के साथ कुएं में मिला मां का शव:15 दिन से दोनों थे लापता, 3 माह से पीहर में रह रही थी महिला

डूंगरपुर के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के आमझरा गांव में एक महिला और उसके 2 साल के बच्चे का शव कुएं में मिलने के बाद सनसनी फैल गई। दोनों 15 दिन से घर से गायब थे। शव को कुएं से निकालने के बाद बिछीवाड़ा अस्पताल के मॉर्च्युरी में रखवाए गए है। 3 महीने से पीहर में रह रही महिला के ससुराल के लोगों के आने के बाद पोस्टमॉर्टम होगा। बिछीवाड़ा थाने के हेड कॉन्स्टेबल तुलसीराम ने बताया कि आमझरा गांव में महिला ओर उसके 2 साल के बच्चे के शव कुएं में मिले है। बुधवार सुबह स्कूल जा रहे बच्चों ने बिना मुंडेर के कुएं में महिला का शव पानी में तैरते हुए देखा। इसके बाद बच्चों ने आसपास के लोगों को बताया। घटना का पता लगने पर गांव के लोग इकट्ठे हो गए। महिला की पहचान इंदु कुंवर पटनी गुलाब सिंह चौहान निवासी खेलथाना पुलिस थाना ओगणा उदयपुर हाल पिता के घर आमझरा के रूप में की गई। कुएं में महिला के साथ ही उसके 2 साल के बच्चे दिगपाल सिंह का शव भी मिला। परिजनों ने बताया कि महिला अपने दो साल के बेटे के साथ दिवाली के बाद से ही पीहर में रह रही थी। 15 दिन पहले ही महिला बच्चे को लेकर घर से निकल गई थी। पिता और घर के लोगो ने कई जगह तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका था। आज घर से 500 मीटर दूर कुएं में शव मिला। पुलिस ने चारपाई को रस्सी से चारों कोनों से बांधकर कुएं में उतारा, इसके बाद ही दोनों शव बाहर निकाले जा सके। दोनों के शव पुराने होने से बदबू आ रही थी। पुलिस ने उसके शब को बिछीवाड़ा अस्पताल के मॉर्च्युरी में रखवाए हैं। उदयपुर से ससुराल पक्ष के लोगो के आने के बाद ही पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *