सवाई माधोपुर की रवांजना डूंगर पुलिस ने भैंस चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सद्दाम (31) पुत्र रईस मेवाती निवासी हसनपुरा हवेली जिला श्योपुर और युसुफ उर्फ ईसफ (43) पुत्र नूरदीन मदारी निवासी मठेपुरा जिला श्योपुर मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में काम ली गई एक पिकअप को भी जब्त किया है। थानाधिकारी हरिमन मीणा ने बताया कि 16 फरवरी को बलास (45) पुत्र रामपाल गुर्जर निवासी हलोन्दा गुजरान ने रवाजंना डूंगर थाने पहुंचकर एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बलास गुर्जर ने बताया कि 16 फरवरी दोपहर करीब डेढ बजे उसकी तीन भैंसे और दो पाड़ी जंगल में चरे गई थी। इसी दौरान पिकअप नम्बर MP07GA8202 में आरोपी सद्दाम और युसुफ उसकी तीन भैंसे और दो पाड़ी को चढ़ाकर ले गए। जिस पर ममला दर्ज कर जांच शुरु की गई। जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसी के साथ ही पुलिस ने वारदात में कामली पिकअप को जब्त किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस को आरोपियों से और कई वारदातों के खुलासा होने की उम्मीद है। थानाधिकारी मीणा ने बताया कि आगामी समय में अभियान के तहत फरार और वांछित आरोपियों की गिरफ्तार के लिए कार्रवाई जारी रहेगी।


