फार्मर रजिस्ट्री कैंप में 21 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन:23907 ने किया आवेदन; 207 को बांटे पट्‌टे, 87 का फसल बीमा

फार्मर रजिस्ट्री शिविर में जिले में अब तक 21052 किसानों का रजिस्ट्रेशन किया गया है। इस दिन तक शिविरों में 23907 आवेदन प्राप्त हुए। अतिरिक्त जिला कलेक्टर वंदना खोरवाल ने बताया- जिले में फार्मर रजिस्ट्री कैंप ग्राम पंचायत स्तर पर हो रहे है। इसके साथ-साथ सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से भी पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जा रहा है। शिविरों में किसानों की ओर से फार्मर रजिस्ट्री कराने पर केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ सीधा पात्र काश्तकार को मिलना सुनिश्चित होगा। उन्होंने बताया- जिले में 1435 को पीएम किसान योजना, 1904 का मंगला पशु बीमा योजना, 41 को किसान क्रेडिट कार्ड, 2041 को पशु टीकाकरण, 5647 को पशु चिकित्सा उपचार, 349 को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, 32 को पालनहार योजना, 207 को पट्टे वितरण, 240 को जन्म-मृत्यु पंजीयन, 71 को खाद्य सुरक्षा लाभ, 45 को पीएम सूर्य घर योजना, 4018 को आयुष्मान कार्ड, 655 को आयुष्मान वय वंदन योजना, 2927 की ई-केवाईसी, 972 को मृदा सेहत कार्ड, 4887 किसानों के ऑनलाइन आवेदन, 87 फसल बीमा पॉलिसी, 3557 मोबाइलों में राज किसान सुविधा एप, 230 नए जीएसएस सदस्य जोड़े गए एवं 7 पालनहार के पंजीकृत का नवीनीकरण किया गया। पढें ये खबर भी… अजमेर में डिजिटल प्लेनेटेरियम और इनोवेशन हब बनेगा:पुष्कर-किशनगढ़ को क्लीन एंड ग्रीन ईको सिटी के रूप में विकसित करेंगे; सेक्टर रोड की घोषणा राजस्थान सरकार की वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बुधवार को राजस्थान का बजट पेश किया। इसमें अजमेर को लेकर कईं घोषणाएं की गई। पढें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *