मुरैना में शादी समारोह के दौरान 5 साल के बच्चे को गोली मार दी गई। उसने अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। सीसीटीवी कैमरे में पड़ोसी युवक कट्टा चलाता दिखा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घटना जौरा के काली माता रोड स्थित शिवहरे धर्मशाला में मंगलवार रात की है। यहां हरिदास शाक्य की बेटी की शादी थी। मौसी की शादी में 5 साल का विहान उर्फ गप्पू भी अपने परिजन के साथ बागचीनी से आया था। शादी समारोह के दौरान वह दूसरे बच्चों के साथ बाहर खेल रहा था। रात करीब 9 बजे गोली चलने की आवाज आई। लोगों ने बाहर आकर देखा तो विहान लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा था। उसके सीने के बाईं तरफ गोली लगी थी। सीसीटीवी फुटेज में कट्टा चलाता दिखा आरोपी
प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद बाइक सवार कुछ लड़के तेजी से भागते नजर आए थे। इस पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें हरिदास शाक्य का पड़ोसी अभिषेक शाक्य कट्टा चलाता दिखा। इसकी गोली विहान को लगी थी। पुलिस उसे पकड़ने घर पहुंची तो वहां ताला लगा मिला। हत्या का केस दर्ज कर हर संभावित ठिकाने पर अभिषेक की तलाश की जा रही है। नाना बोले- अभिषेक ने गोली मारी, फिर भाग गया
बच्चे के नाना रामेश्वर शाक्य ने जौरा पुलिस को बताया- मंगलवार को मैं अपने बेटे संजय और नाती विहान के साथ रिश्तेदार के यहां शादी में गया था। रात करीब 9.15 बजे मैं, संजय, संजय का साला देवू और नाती विहान घर जाने के लिए धर्मशाला से बाहर आए। इसी दौरान वहां मौजूद अभिषेक शाक्य ने हमारे पास आकर कट्टे से हवाई फायर किया। हमने टोका तो अभिषेक ने गाली-गलौज शुरू कर दी। मना करने पर अभिषेक ने मेरे नाती विहान को जान से मारने की नीयत से कट्टे से गोली मार दी। इसके बाद वहां से भाग गया। ये खबर भी पढ़ें… आधा किलोमीटर तक पीछा कर युवक को गोली मारी भोपाल में बाइक की टक्कर के बाद हुए विवाद में एक शख्स ने दूसरे पर गोली चला दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। करोंद निवासी मोहम्मद जाहिद उर्फ कल्लू (33) टेलरिंग का काम करता है। बुधवार रात 7.45 बजे वह घर से सब्जी मंडी के लिए निकला था। रास्ते में एक स्टोर के पास सामने से आया एक्टिवा सवार उसकी बाइक से टकरा गया। इसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। पढ़ें पूरी खबर…


