नवांशहर में पेट्रोल पंप पर हथियारबंद लुटेरों का हमला:दातर दिखाकर 55 हजार लूटे, दो कर्मचारी और पंप मालिक घायल

पंजाब के नवांशहर में एक पेट्रोल पंप पर हथियारबंद लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया। कस्बा औड़ थाना क्षेत्र के गांव साहलों स्थित केएसके पेट्रोल पंप पर हुई इस घटना में लुटेरों ने 55 हजार रुपए लूट लिए। पंप मालिक कुलजिंदर सिंह रात को दफ्तर में हिसाब-किताब कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक दातर लेकर अंदर घुस आया। उसने सबसे पहले सुरक्षा गार्ड पर हमला किया। इसके बाद एक और लुटेरा अंदर आया। दोनों ने हथियारों से हमला कर सभी को घायल कर दिया। लुटेरों ने पैसों की मांग की। मालिक ने उन्हें पैसों से भरा बैग दे दिया। इस बैग में पंप मालिक का बटुआ भी था, जिसमें उनके जरूरी दस्तावेज थे। एक लुटेरा बाइक पर सड़क किनारे खड़ा रहा। कर्मचारी पीजीआई चंडीगढ़ रेफर
बाकी दो ने वारदात को अंजाम दिया। पैसे लेकर तीनों फरार हो गए। रात में ड्यूटी कर रहे कर्मचारी को गंभीर चोटें आईं। उसे पहले नवांशहर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। बाद में एक कर्मचारी की हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी राजकुमार नवांशहर और औड़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेश कुमारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *