लोगों की सुविधा के लिए फरवरी एवं मार्च माह में 13 को होलिका दहन एवं 14 मार्च को धुलंडी के अवकाश को छोड़कर शेष समस्त छुट्टी के दौरान समस्त पूर्णकालीन एवं पदेन उप पंजीयक के कार्यालय सामान्य कार्य दिवसों के समान खुले रहेंगे।
पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग, वृत बाड़मेर की उप महानिरीक्षक श्रीमती गोमती शर्मा ने बताया- राज्य सरकार की ओर से वर्ष 2024-25 के लिए विभाग को आंवटित किए गए राजस्व लक्ष्यों को शत प्रतिशत अर्जित करने एवं वित्त, राजस्व विभाग के निर्देशों की पालना में फरवरी एवं माह मार्च 2025 में 13 मार्च को होलिका दहन एवं 14 मार्च को धूलंडी के अवकाश को छोडकर शेष समस्त राजकीय छुट्टी में विभाग के समस्त कार्यालय सामान्य कार्य दिवसों के समान खुले रहेंगे। उन्होंने बताया – इन राजकीय अवकाशों में समस्त प्रकार के दस्तावेजों का पंजीयन, बकाया राशि की वसूली से संबंधित समस्त कार्य, कलक्टर मुद्रांक के कार्यालय के समस्त कार्य संपादित किए जाएंगे।


