मोगा में नशा तस्करों पर कार्रवाई:दो तस्करों की 1.35 करोड़ की संपत्ति जब्त, NDPS एक्ट में केस दर्ज

पंजाब में नशा मुक्त अभियान के तहत मोगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गांव दोलेवाला के दो नशा तस्करों की 1 करोड़ 35 लाख 54 हजार रुपए की संपत्ति जब्त कर ली है। एसपी हेडक्वार्टर गुरशरणजीत सिंह ने बताया कि आरोपी ठाकुर सिंह और राजविंदर कौर के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने ठाकुर सिंह की 59 लाख 24 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की है। वहीं राजविंदर कौर की 76 लाख 30 हजार रुपए की संपत्ति भी सीज की गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पंजाब में नशे के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। नशा तस्करों की आर्थिक कमर तोड़ने के लिए उनकी अवैध संपत्तियों को जब्त किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *