हिमाचल CM विदेश दौरे पर रवाना:परिवार के साथ मालद्वीप गए; आज दिल्ली से भरी उड़ान, 24 फरवरी को लौटेंगे

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज विदेश के लिए रवाना हुए। उन्होंने दोपहर के वक्त दिल्ली से मालद्वीप के लिए उड़ान भरी। मुख्यमंत्री सुक्खू का यह निजी दौरा बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री बनने के बाद सुखविंदर सुक्खू पहली बार परिवार के साथ विदेश गए हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री सुक्खू अगले तीन-चार दिन मालद्वीप में परिवार के साथ छुट्टियां बिताएंगे। सीएम सुक्खू 24 फरवरी को वापस दिल्ली लौट सकते हैं और 25 फरवरी तक शिमला लौट सकते हैं। जाहिर है कि मुख्यमंत्री सुक्खू अगले कुछ दिन शिमला में नहीं मिलेंगे। अगले पांच-छह दिन प्रदेश में नहीं मिलेंगे बता दें कि सीएम सुक्खू चार दिन से प्रदेश से बाहर हैं और अगले चार-पांच दिन भी प्रदेश से बाहर रहेंगे। बीते कल उन्होंने प्रदेश कांग्रेस की नव नियुक्त प्रभारी रजनी पाटिल से मुलाकात की और उन्हें हिमाचल आने का न्योता दिया। इस दौरान दिल्ली में कांग्रेस के नए संगठन को लेकर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री के बाद आज डिप्टी सीएम रजनी पाटिल से मिले इस बीच डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने भी आज दिल्ली में रजनी पाटिल से भेंट की और उन्हें कांग्रेस प्रभारी बनने पर बधाई दी। इस दौरान दोनों नेताओं में कांग्रेस के नए संगठन को लेकर लंबी बात हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *