धर्मशाला जेल से फरार कैदी 7 घंटे में पकड़ा:पेशी के लिए कोर्ट ले जाते वक्त पुलिस को चकमा देकर भागा, घर के पास दबोचा

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में आज सुबह एक कैदी कोर्ट में पेशी के दौरान फरार हो गया। कांगड़ा पुलिस ने धर्मशाला जेल के फरार कैदी रजत बंसल को शाम के समय दबोच लिया है। पुलिस उसे बुधवार सुबह के वक्त धर्मशाला कोर्ट में पेशी के लिए ले गई थी। इस दौरान रजत पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। इसके बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी की और करीब सात घंटे के भीतर कैदी को पकड़ लिया गया। रजत को पकड़ने के लिए आज दिन में कई जगह दबिश दी गई। पुलिस ने रजत के घर के आसपास सादे कपड़ों में पुलिस जवान तैनात किए। शाम करीब 6 बजे जब रजत मिशन रोड से अपने घर की तरफ जा रहा था, तब सादे कपड़ों में तैनात पुलिस जवानों ने उसे पकड़ लिया। कांगड़ा के वार्ड-6 का रहने वाला है रजत इसके बाद रजत को फिर से धर्मशाला जेल भेज दिया है। रजत बंसल कांगड़ा शहर के वार्ड 6 का रहने वाला है। उस पर लूटपाट, चोरी और नशा तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। डीएसपी अंकित शर्मा ने बताया कि फरार कैदी को पकड़ लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *