महिला से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार:जशपुर में महादेव विसर्जन कार्यक्रम देख घर लौट रही अकेली महिला पर हमला, टॉर्च से बचाई जान

जशपुर पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फरसाबहार थाना क्षेत्र में 12 फरवरी की रात को हुई इस घटना में 40 वर्षीय संतोष चौहान ने महिला से छेड़छाड़ और हमला किया था। एसडीओपी विनोद मंडावी के अनुसार, पीड़िता अपने पति के साथ गांव में महादेव विसर्जन के बाद नाच कार्यक्रम देखने गई थी। रात 12 बजे उसका पति घर लौट आया, लेकिन वह अपने महिला साथियों के साथ वहीं रुक गई। रात करीब 3 बजे जब उसे अपनी महिला साथी नहीं मिली, तो वह अकेले घर लौटने लगी। पीड़िता ने आरोपी के चेहरे पर किया वार इसी दौरान आरोपी संतोष चौहान ने उसका पीछा किया। एक होटल के पास पहुंचने पर आरोपी ने महिला को जमीन पर पटक दिया और उसके कपड़े खोलने का प्रयास किया। पीड़िता ने सूझबूझ दिखाते हुए अपनी टॉर्च से आरोपी के चेहरे पर वार किया, जिससे वह भाग गया। अगली सुबह पीड़िता ने अपने पति और गांव वालों को घटना की जानकारी दी। फरसाबहार थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बारो से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य जुटाकर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *