जगराओं में आढ़ती के गोदाम में चोरी:कर्मचारी ने हिसाब में गड़बड़ी की, स्टॉक कर रखी थी 5394 फसल की बोरी

जगराओं में एक आढ़त की दुकान से 637 बोरी फसल और 4757 बोरी वारदाना चोरी हो गया। दुकान के मालिक सुभाष चंदर ने अपने चौधरी जसपाल सिंह उर्फ पाला के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। सुभाष चंदर ने 2024 में नई दाना मंडी में आढ़त की दुकान खोली थी। उन्होंने जसपाल सिंह को चौधरी के रूप में नियुक्त किया था। मक्की और धान के सीजन में किसानों से फसल खरीदकर सरकार को बेची गई, जो सीधे शैलरों में भेजी जाती थी। सीजन खत्म होने पर जब हिसाब किया गया तो बड़ी गड़बड़ी पकड़ में आई। मक्की सीजन की 50-50 किलो की 142 बोरियां और धान सीजन की साढ़े 37 किलो की 495 बोरियां गायब मिली। इतना ही नहीं, सरकार से मिला 1329 नया और 3428 पुराना वारदाना भी गायब था। एएसआई अनवर मसीह के अनुसार, पीड़ित ने आरोपी से कई बार माल वापसी की मांग की। आरोपी हर बार टालमटोल करता रहा। जब समझौता नहीं हुआ तो पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। थाना सिटी में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी जसपाल सिंह अगवाड़ ख्वाजा बाजू जगराओं का रहने वाला है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *