शिवपुरी में अधिवक्ता की हत्या का विदिशा में विरोध:वकीलों ने एक करोड़ मुआवजा और प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की

शिवपुरी जिले की करेरा तहसील में एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या के विरोध में सोमवार को विदिशा जिला अभिभाषक संघ ने कड़ा रोष व्यक्त किया है। इस घटना के विरोध में अभिभाषक संघ के पदाधिकारी और अधिवक्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि 14 फरवरी को शिवपुरी की करेरा तहसील में अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना से प्रदेशभर के अधिवक्ताओं में आक्रोश है। संघ ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और उन पर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रोटेक्शन एक्ट तत्काल लागू करने की मांग
जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि प्रदेश में अधिवक्ताओं पर हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे उनमें असुरक्षा की भावना है। उन्होंने मांग की कि मृतक अधिवक्ता के परिजनों को एक करोड़ रुपए का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी दी जाए। संघ ने प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट तत्काल प्रभाव से लागू करने की भी मांग की, ताकि भविष्य में अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। ज्ञापन में चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो प्रदेशभर के अधिवक्ता आंदोलन और उग्र प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *