NTA ने जारी किया JEE मेन जनवरी सेशन का रिजल्ट:100 पर्सेंटाइल पाने वाले 12 में से कोटा कोचिंग से 7 स्टूडेंट्स

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जारी जेईई-मेन जनवरी सेशन के रिजल्ट्स में देशभर में 12 स्टूडेंट्स को 100 पर्सेन्टाइलर घोषित किया गया है। इसमें से 7 स्टूडेंट्स कोटा कोचिंग क्लासरूम से हैं। एलन सीईओ नितिन कुकरेजा ने बताया कि कोटा के क्लासरूम स्टूडेंट कबीर छिल्लर ने परफेक्ट स्कोर हासिल किया है। 100 पर्सेन्टाइल के साथ कबीर ने 300 में से 300 अंक हासिल किए हैं। कबीर चिल्लर गुड़गांव के रहने वाले है पिता सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, मां प्राइवेट टीचर है पिछले 2 सालों से कोटा में रहकर तैयारी कर रहे है। इसके साथ ही अर्नव गौतम, शुभम कुमार, भावेश पात्रा, अनय जैन, निमय पुरोहित और चिरंजीब कर ने 100 पर्सेन्टाइल स्कोर किया है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स ने 99 पर्सेन्टाइल से अधिक स्कोर किया है। फोटो में देखे रिजल्ट से जुड़ी अपडेट उन्होंने बताया कि जेईई-मेन परीक्षा 2026 की परीक्षा 21 से 29 जनवरी के बीच हुई, जिसमें 13 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने 21 से 28 जनवरी के बीच बीई-बीटेक की परीक्षा दी है। परिणामों में 13 लाख विद्यार्थियों के 7 डेसीमल में एनटीए स्कोर जारी किए गए हैं। टोटल एनटीए स्कोर के साथ-साथ सब्जेक्टवाइज फीजिक्स, कैमेस्ट्री, मैथ्स के एनटीए स्कोर जारी किए हैं। ये एनटीए स्कोर विद्यार्थियों के अपनी शिफ्ट में बैठने वाले कुल विद्यार्थियों एवं स्वयं के बराबर व स्वयं से कम रॉ स्कोर के आधार पर जारी किए जाते हैं। कोटा में नेशनल लेवल का सेल्फ एनालिसिस- कबीर छिल्लर कबीर ने 10वीं कक्षा 98 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण की थी। कबीर ने अपना की ऑफ सक्सेस शेयर करते हुए बताया कि सही दिशा में मेहनत करना सबसे जरूरी है। इसके लिए एलन फैकल्टीज का सही मार्गदर्शन और पेरेंट्स का सपोर्ट बहुत काम आया। मैंने नियमित स्टडी शेड्यूल, लगातार रिवीजन और मॉक टेस्ट के माध्यम से तैयारी को मजबूत किया। एलन में आना मेरे लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। यहां आने के बाद सब्जेक्ट्स में कंसेप्ट्स क्लीयर हुए। रटने की बजाय कॉन्सेप्ट को गहराई से समझने पर जोर दिया। हर टॉपिक को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर पढ़ा, शॉर्ट नोट्स तैयार किए और रेगुलर रिवीजन किया। टाइम मैनेजमेंट और एक्यूरेसी पर भी विशेष काम किया। गलतियों का एनालिसिस करना मेरे लिए काफी महत्वपूर्ण रहा। इससे हर टेस्ट के बाद मेरी परफॉर्मेन्स बेहतर होती चली गई। रीक्रिएशन के लिए दोस्तों के साथ बाहर घूमने चले जाता हूं। मैं आईआईटी मुंबई से सीएस करना चाहता हूं और एमआईटी जाना चाहता हूं। करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा के अनुसार, बीई-बीटेक के लिए जेईई जनवरी सेशन की परीक्षा 21 से 28 जनवरी के बीच 10 शिफ्टों में आयोजित हुई। परीक्षा में कुल 13,55,293 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया, जिनमें से 13,46,56 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की गई। यह परीक्षा देश के 311 शहरों और विदेश के 15 शहरों में संपन्न हुई। परीक्षार्थियों में 8,55,085 छात्र और 4,49,568 छात्राएं शामिल रहीं। श्रेणीवार आंकड़ों में जनरल, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों ने भाग लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *