मंडी में 5 कच्चे मकान जलकर राख:20 लाख का नुकसान, प्रभावित परिवारों को 25 हजार की मदद

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 5 मकान जलकर राख हो गए। घटना करसोग में ग्राम पंचायत ग्वालपुर की है, जहां कच्चे स्लेट पोश मकान जलकर राख हो गए। इस हादसे में लगभग 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। प्रभावित परिवारों में रमेश कुमार, किमत राम, शेर सिंह, भगत राम और ओम कृष्ण शामिल हैं। एसडीएम करसोग गौरव महाजन ने बताया कि सभी प्रभावित परिवारों को 5-5 हजार रुपए की तत्काल सहायता दी गई है। कुल 25 हजार रुपए की राहत राशि वितरित की गई है। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार डॉ. वरुण गुलाटी ने मौके का दौरा किया। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को तिरपाल, कंबल और राशन किट भी दिए गए हैं। एसडीएम ने बताया कि राहत मैनुअल के अनुसार जल्द ही सभी परिवारों को पूरी मुआवजा राशि दी जाएगी। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *