बीकानेर-नोखा रोड पर हादसे में दो बाइक सवारों की मौत:बूधरो की ढाणी के पास हुआ हादसा, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; मृतकों की नहीं हुई शिनाख्त

बीकानेर-नोखा रोड पर राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर सोमवार रात एक सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना बूधरो की ढाणी स्थित सारण पेट्रोल पंप के पास हुई। जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही नोखा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू करवाया। पुलिस ने दोनों शवों को नोखा के जिला अस्पताल स्थित मॉर्च्यूरी में रखवाया है। ग्रामीण मुरली गोदारा ने शवों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया। पुलिस मृतकों की शिनाख्त के प्रयास कर रही है, जिसके लिए बाइक नंबर का उपयोग किया जा रहा है। अज्ञात वाहन चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार वाहन और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *