वित्त मंत्री के विभागों को सबसे ज्यादा बजट:बैरवा से ज्यादा किरोड़ी के विभाग को फंड; खराड़ी और गोदारा के विभागों को सबसे कम पैसा

राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने भजनलाल सरकार का दूसरा पूर्ण बजट पेश किया। इस बजट को सरकार के मंत्रियों के विभाग के अनुसार देखें तो सबसे ज्यादा बजट वित्त मंत्री और डिप्टी सीएम दीया कुमारी के विभागों के पास है। दीया कुमारी के पास वित्त के साथ पर्यटन, महिला एवं बाल विकास विभाग, कला एवं सांस्कृतिक, पीडब्ल्यूडी और बाल अधिकारिता विभाग है। इन सभी विभागों को 2 लाख 60 हजार 837 करोड़ का बजट मिला है। कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के विभाग को डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा के विभागों से ज्यादा बजट मिला है। मंत्री किरोड़ी के विभागों का कुल अनुमानित बजट 22,344.87 करोड़ है, जबकि बैरवा के विभागों का कुल अनुमानित बजट 7050.53 करोड़ रुपए है। इधर, बजट में रोड नेटवर्क, महिला, युवाओं और किसानों के साथ ही बिजली और पानी को लेकर कई घोषणाएं की गई है। बजट में प्रदेश में नई 181 सड़क निर्माण को लेकर भी घोषणा की गई। जयपुर मेट्रो के सेकेंड फेज के तहत 12 हजार करोड़ की लागत से सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र से अम्बाबाड़ी, विद्याधर नगर तक काम किया जाएगा। जगतपुरा, वैशाली में मेट्रो के लिए सर्वे किया जाएगा। जोधपुर में भी पाली रोड पर ट्रांसपोर्ट हब विकसित किया जाएगा। इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान और भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से सटे गांवों में रहने वाले परिवारों के लिए भी अलग से स्कीम लॉन्च कर फंड दिया जाएगा। दिलावर दूसरे और नागर तीसरे नंबर पर, खराड़ी, सुमित गोदारा और संजय शर्मा के विभागों को सबसे कम बजट
बजट के मामले में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर दूसरे नंबर पर हैं। उनके विभागों को करीब 78000 करोड़ से ज्यादा का बजट मिला है। तीसरे नंबर पर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के विभाग को 39000 करोड़ का बजट मिला है। सबसे कम बजट मिलने वाले मंत्रियों में जनजाति विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, खाद्य मंत्री सुमित गोदारा और वन मंत्री संजय शर्मा शामिल हैं। खराड़ी के विभाग को 1251 करोड़, सुमित गोदारा के विभाग को 1550 करोड़, संजय शर्मा के विभागों को 2287 करोड़ और राजस्व मंत्री हेमंत मीणा के विभागों को 2314 करोड़ का बजट मिला है। ग्राफिक्स में देखें किस मंत्री के विभाग को कितना बजट मिला… अब पढ़िए किस संभाग को क्या-क्या मिला अजमेर: मौजूदा परियोजनाओं के लिए बजट
अजमेर संभाग को इस बार बजट में अजमेर, ब्यावर, टोंक, भीलवाड़ा और नागौर में पीने के पानी और बिजली की सप्लाई के लिए मौजूदा परियोजनाओं के लिए बजट देने के साथ कुछ नए प्रोजेक्ट शुरू करने की घोषणा की है। बीसलपुर प्रोजेक्ट सेकेंड के तहत अजमेर में लाइनों का विस्तार और मौजूदा लाइनों के अपग्रेडेशन का काम किया जाएगा। टोंक के वनस्थली एरिया के ग्रामीण क्षेत्र, नागौर के मेड़ता एरिया के विभिन्न गांवों में भी पीने के पानी की सप्लाई के लिए बजट का प्रावधान किया है। नागौर में नया 765 केवी का जीएसएस बनाने की भी घोषणा की है। भीलवाड़ा में 6 स्टेट हाईवे के नवीनीकरण, ब्यावर में दो और नागौर में 3 सड़कों का अपग्रेडेशन का काम करवाया जाएगा। पढ़ें अजमेर संभाग के जिलों को क्या-क्या मिला अजमेर जिले के लिए यहां क्लिक करें नागौर जिले के लिए यहां क्लिक करें टोंक जिले के लिए यहां क्लिक करें भीलवाड़ा जिले के लिए यहां क्लिक करें ब्यावर जिले के लिए यहां क्लिक करें डीडवाना-कुचामन जिले के लिए यहां क्लिक करें जयपुर: जयपुर में आवासीय योजनाएं, मेट्रो के लिए सर्वे
जयपुर संभाग में इस बार बजट में सड़कों के अलावा अन्य कई घोषणाएं की गई। इसमें जयपुर के बिचून, भिवाड़ी, खैरथल-तिजारा में फ्लैटेड फैक्ट्री की व्यवस्था लागू की जाएगी। वहीं ​दिल्ली-जयपुर, जयपुर-आगरा, जयपुर-कोटा हाईवे को जीरो एक्सीडेंट जोन बनाने की घोषणा की गई। जयपुर में सड़कों, मंदिरों के रेनोवेशन और नई एलिवेटेड रोड के विकास कार्य के लिए 500 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च होंगे। खैरथल-तिजारा में 4, कोटपूतली-बहरोड़ में 6, झुंझुनूं में 4 और जयपुर जिले में 10 से ज्यादा स्टेट हाईवे, एमडीआर और कस्बों को जोड़ने वाली मुख्य सड़कों के नवीनीकरण का काम करवाया जाएगा। सीकर, कोटपूतली-बहरोड़, जयपुर, खैरथल-तिजारा, में नए आईटीआई, पॉलीटेक्नीक कॉलेज खोलने, सीकर, जयपुर में नए सरकारी कॉलेज, जयपुर, खैरथल-तिजारा में नए लड़कियों के लिए नया सरकारी कॉलेज खोलने की घोषणा की गई है। पढ़ें जयपुर संभाग के जिलों को क्या-क्या मिला जयपुर जिले के लिए यहां क्लिक करें अलवर जिले के लिए यहां क्लिक करें सीकर जिले के लिए यहां क्लिक करें झुंझुनूं जिले के लिए यहां क्लिक करें दौसा जिले के लिए यहां क्लिक करें कोटपूतली-बहरोड़ जिले के लिए यहां क्लिक करें खैरथल-तिजारा जिले के लिए यहां क्लिक करें भरतपुर: बृज क्षेत्रीय विकास के लिए मिलेगा 100 करोड़ का फंड
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर के अलावा डीग, धौलपुर, करौली और सवाई माधोपुर में भी सड़कों और अन्य विकास कार्यों को लेकर कई घोषणाएं की गई। भरतपुर के साइंस सेंटर में इनोवेशन हब बनाने, बालिका गृह में रहने वाली बालिकाओं के लिए 50 बेडेड सरस्वती होम बनाने की घोषणा की है। डीग और कुम्हेर में नए सरकारी कॉलेज खोलने, भरतपुर में आईटीआई कॉलेज खोलने, वैर (भरतपुर), टोडाभीम (करौली) में नया रीको एरिया विकसित करने, डांग, मगरा, मेवात और बृज क्षेत्रीय विकास योजनाओं के लिए 100-100 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। सवाई माधोपुर जिले की 8 एमडीआर, स्टेट हाईवे के नवीनीकरण की घोषणा के साथ कई अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं की है। पढ़ें भरतपुर संभाग के जिलों को क्या-क्या मिला भरतपुर जिले के लिए यहां क्लिक करें धौलपुर जिले के लिए यहां क्लिक करें करौली जिले के लिए यहां क्लिक करें सवाई माधोपुर जिले के लिए यहां क्लिक करें डीग जिले के लिए यहां क्लिक करें कोटा: एयरपोर्ट के पास बनेगी एयरो सिटी, सुसाइड रोकने के लिए सेंटर
कोटा संभाग के लिए इस बजट में कुछ घोषणाएं की गई। इसमें कोटा में एयरपोर्ट के पास एयरो सिटी बनाने, कोटा के साइंस सेंटर में इनोवेशन हब बनाने, कोटा में 150 करोड़ की लागत से विश्वकर्मा स्किल इंस्टीट्यूट की स्थापना करने, बालिका गृह में रहने वाली बालिकाओं के लिए 50 बेडेड सरस्वती होम बनाया जाएगा। कोटा में 3, बारां में 4, बूंदी में एक, झालावाड़ में 4 स्टेट हाईवे, एमडीआर और मुख्य सड़कों के नवीनीकरण की घोषणा की है। कोटा के लाडपुरा में 400 केवी का नया जीएसएस बनाने की भी घोषणा की गई। पढ़ें कोटा संभाग के जिलों को क्या-क्या मिला कोटा जिले के लिए यहां क्लिक करें बूंदी जिले के लिए यहां क्लिक करें बारां जिले के लिए यहां क्लिक करें झालावाड़ जिले के लिए यहां क्लिक करें उदयपुर संभाग: ट्राइबल टूरिस्ट सर्किट से जुड़ेगा, 100 करोड़ का मिलेगा बजट
बजट में उदयपुर संभाग के 7 जिलों के लिए बजट में कुछ न कुछ घोषणा की है। खास तौर पर उदयपुर संभाग के जिलों को ट्राइबल टूरिस्ट सर्किट से जोड़ा जाएगा। इसमें मुख्य तौर पर डूंगरपुर, बांसवाड़ा में रिंग रोड बनाने, चित्तौड़गढ़ में गंभीरी नदी पर हाईलेवल ब्रिज बनाने, सलूंबर-बांसवाड़ा के बीच 93 किलोमीटर का स्टेट हाईवे के लिए डीपीआर बनाने, उदयपुर में 3 मुख्य सड़कों के नवीनीकरण की घोषणा शामिल है। इनके अलावा उदयपुर के कानोड में नया सरकारी कॉलेज खोलने, उदयपुर में हॉप-ऑन, हॉप-ऑफ बस सर्विस शुरू करने, आदिवासी बाहुल एरिया में स्थित त्रिपुरा सुंदरी, मानगढ़ धाम, बेणेश्वरधाम, सीतामाता अभयारण्य, ऋषभदेव, गौतमेश्वर मंदिर, मातृ कुंडिया आदि को सम्मिलित करके 100 करोड़ रुपए की लागत से ट्राइबल ट्यूरिस्ट सर्किट विकसित करने की घोषणा की। पढ़ें उदयपुर संभाग के जिलों को क्या-क्या मिला उदयपुर जिले के लिए यहां क्लिक करें प्रतापगढ़ जिले के लिए यहां क्लिक करें बांसवाड़ा जिले के लिए यहां क्लिक करें डूंगरपुर जिले के लिए यहां क्लिक करें राजसमंद जिले के लिए यहां क्लिक करें चित्तौड़गढ़ जिले के लिए यहां क्लिक करें सलूंबर जिले के लिए यहां क्लिक करें जोधपुर संभाग: ट्रांसपोर्ट हब बनेगा, माउंट में शुरू होगी एयरो स्पोर्ट्स एक्टिविटी
बजट में जोधपुर संभाग के जिलों में कई अच्छी घोषणाएं की, जिसमें सबसे ज्यादा जोधपुर जिले की है। जोधपुर की डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के अधीन मौजूदा स्पाइनल इंजरी सेंटर की क्षमता को बढ़ाकर 120 किया जाएगा। जोधपुर में नया सरकारी कॉलेज खोलने और वैदिक गुरुकुल एवं वैदिक पर्यटन केन्द्रों की स्थापना की जाएगी। जोधपुर में विवेक विहार पाली रोड पर 50 करोड़ की लागत से ट्रांसपोर्ट हब बनाया जाएगा। पाली के सोजत में नया रीको एरिया विकसित करने, जैसलमेर के पूनम स्टेडियम में अंडरग्राउंड पार्किंग बनाने, किला पार्किंग तक हेरिटेज वॉक-वे बनाने, आबू रोड-शिवगंज सिरोही में बस स्टैंड बनाने, जोधपुर में कॉम्प्रहेंसिव मोबेलिटी प्लान बनाने, जैसलमेर, बालोतरा, जालौर में रिंग रोड बनाने की घोषणा की है। सिरोही के माउंट आबू में एयरो स्पोर्ट्स एक्टिविटी शुरू होगी। पढ़ें जोधपुर संभाग के जिलों को क्या-क्या मिला जोधपुर जिले के लिए यहां क्लिक करें बाड़मेर जिले के लिए यहां क्लिक करें जालोर जिले के लिए यहां क्लिक करें बालोतरा जिले के लिए यहां क्लिक करें जैसलमेर जिले के लिए यहां क्लिक करें फलोदी जिले के लिए यहां क्लिक करें पाली जिले के लिए यहां क्लिक करें सिरोही जिले के लिए यहां क्लिक करें बीकानेर संभाग: बीकानेर शहर में सैनिक गर्ल्स स्कूल खुलेगा
बजट में इस बार बीकानेर संभाग के बीकानेर जिले को छोड़कर शेष जिलों में कोई खास घोषणाएं नहीं हुई। बीकानेर में गजनेर और कोलायत लिफ्ट परियोजना के अंतिम छोर के गांवों को जोड़ने और कोलायत कस्बे में पेयजल योजना को बढ़ाने की घोषणा की। इस पर करीब 70 करोड़ रुपए खर्च होंगे। बीकानेर मेडिकल कॉलेज में 120 बेड की क्षमता का स्पाइनल इंजरी सेंटर, मिर्जेवाला श्रीगंगानगर में सैनिक स्कूल, बीकानेर में बालिका सैनिक स्कूल की स्थापना की जाएगी। पढ़ें जोधपुर संभाग के जिलों को क्या-क्या मिला बीकानेर जिले के लिए यहां क्लिक करें चूरू जिले के लिए यहां क्लिक करें गंगानगर जिले के लिए यहां क्लिक करें हनुमानगढ़ जिले के लिए यहां क्लिक करें बजट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… 1. राजस्थान के बजट का स्वाद कैसा?:युवाओं सहित सभी वर्गों पर फोकस से स्वादिष्ट बना, लेकिन राजनीतिक चतुराई से खट्‌टा और नमकीन भी बनाया वित्त मंत्री दीया कुमारी ने दूसरा पूर्ण बजट पेश किया। बजट कैसा है? सबसे बड़ा सवाल यही है। इसे आम आदमी की भाषा में समझते हैं। आम आदमी के जीवन में सबसे प्रिय भोजन और उसका स्वाद (टेस्ट) होता है। (पढ़ें पूरी खबर) 2. 150 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी, बुजुर्गों की पेंशन बढ़ी:70 लाख किसानों को 9 हजार रुपए सम्मान निधि मिलेगी; 1.25 लाख नौकरी देगी सरकार राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने भजनलाल सरकार दूसरा पूर्ण बजट पेश किया। करीब 138 मिनट के बजट भाषण में दीया कुमारी की सबसे बड़ी घोषणा युवाओं के लिए रही। सरकार अगले एक साल में सवा लाख भर्ती करेगी। प्राइवेट सेक्टर में भी डेढ़ लाख नौकरियां दिलवाई जाएंगी। (पढ़ें पूरी खबर) 3. राजस्थान बजट में क्या सस्ता-क्या महंगा?:महिलाओं को मिलेगा सस्ता लोन; पत्नी के साथ प्रॉपर्टी खरीदने पर फायदा, पेट्रोल-डीजल पर नहीं घटाया वैट भजनलाल सरकार का दूसरा फुल बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री दीया कुमारी ने राहत की कई बड़ी घोषणाएं कीं। पत्नी के साथ जॉइंट में प्रॉपर्टी खरीदना कुछ हद तक सस्ता किया है। अब पत्नी के साथ 50 लाख तक की संयुक्त प्रॉपर्टी खरीदने पर स्टांप ड्यूटी आधा प्रतिशत कम चुकानी होगी। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *