DGGI का राजस्थान में बड़ा एक्शन:जीएसटी चोरी करने वालों के 15 ठिकानों पर डीजीजीआई की छापेमारी,लोहे के प्रोडक्ट को चोरी छिपे बेचने वाले गिरफ्तार

DGGI जयपुर जोनल यूनिट ने राजस्थान में एक बड़ा एक्शन किया हैं। GST चोरी करने वालों के 15 ठिकानों पर DGGI ने छापेमारी कर जीएसटी चोरी के खेल को उजागर किया हैं। डीजीजीआई ने राजस्थान में जयपुर, सीकर, उदयपुर और भीलवाड़ा में यह छापेमारी की हैं। लोहे के उत्पादों को गुप्त तरीकों से बेचने वाले लोगों पर यह एक्शन किया गया हैं। 13 लाख टन माल की सप्लाई के दस्तावेज अभी तक डीजीजीआई को मिले हैं। 13 टन माल की बाजार कीमत करीब 4हजार करोड़ रुपए तक बताई जा रही हैं। जिस में 700 करोड़ का जीएसटी चोरी होना सामने आया हैं। डीजीजीआई ने छापेमारी के बाद अलग-अलग जगहों से कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया हैं। डीजीजीआई के अधिकारियों ने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली थी की कुछ फर्म जो की लोहे का सामान बनाने में काम करती हैं। बिना जीएसटी के सामान बाजार में बेच रही हैं। जिस पर टीम ने कई जगहों पर गुप्त तरीके से जा कर जांच की। जांच में पुष्टि होने पर फैक्ट्री,गोदाम.वेयर हाउस की सूचनी बनाई गई जिस पर टीम ने एक साथ कार्रवाई की। इस दौरान सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिस में जयपुर के घासीलाल चौधरी, सीकर के केसरदेव शर्मा,उदयपुर और भीलवाड़ा के 3 स्क्रैप (कबाड़) डीलर गिरफ्तार,गिरफ्तार लोगों में 2 ट्रांसपोर्ट में मदद करने वाले भी शामिल हैं। इन लोगों का कारोबार राजस्थान के साथ-साथ हरियाणा और पंजाब में फैला हुआ हैं। ये लोग फर्जी कंपनियों के जरिए लोहे और इस्पात उत्पाद का बेचान किया करते थे। ये लोग फर्जी कंपनियों और निर्माताओं के बिलों से माल की सप्लाई किया करते थे,जिस में स्क्रैप, इंगट, बिलेट और TMT बार शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *