भोपाल में 16 ब्लैक स्पॉट…2 खत्म किए:3 महीने में सभी हटेंगे; 37 लेफ्ट टर्न पर भी काम जारी

भोपाल में 16 ब्लैक स्पॉट्स ऐसे हैं, जो सड़क हादसों की वजह बन रहे हैं। इन्हें हटाने का काम शुरू हो गया है। सोमवार को हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जानकारी दी गई कि 16 में से 2 ब्लैक स्पॉट्स खत्म कर दिए गए हैं। अगले 3 महीने के अंदर सभी स्पॉट्स हटेंगे। ताकि, कोई हादसा न हो। जिला पंचायत सीईओ ईला तिवारी की अध्यक्षता में समिति की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क के ब्लैक स्पॉट के आईडेंटिफिकेशन करने संयुक्त दलों निरीक्षण करेंगे। इसके बाद अगली कार्रवाई होगी। बैठक में ये दी जानकारी
बैठक में बताया कि शहरी क्षेत्र भोपाल 16 ब्लैक स्पॉट एवं 37 लेफ्ट टर्न पर कार्य जारी है। एमपीआरडीसी ने समरधा एवं पीडब्ल्यूडी ने डीबी मॉल के सामने के दो ब्लैक स्पॉट खत्म किए हैं। साथ ही एमपीआरडीसी आगे भी कार्रवाई कर रहा है। तीन ब्लॉक स्पॉट‌्स को हटाने के टेंडर भी जारी हो गए हैं। अगले तीन महीने में इन्हें डिजाइन किया जाएगा। सड़क सुरक्षा समिति के संयुक्त टीम समय-समय पर ब्लॉक स्पोर्ट्स पर जारी कार्यों का मैदानी निरीक्षण करेगी। जिसमें ट्रैफिक पुलिस, निर्माण एजेंसी करेगी। आशाराम चौराहा से आनंद नगर तक एनएचएआई हटाएगा
बैठक में निर्णय लिया कि आशाराम चौराहा से आनंद नगर तक बनने वाले सिक्सलेन रोड के निर्माण को देखते हुए एनएचएआई के अधिकारी और ट्रैफिक पुलिस विभाग सिक्सलेन रोड के निर्माण तक संयुक्त बैठक एवं विजिट कर अल्टरनेट रोड और ट्रैफिक डायवर्ट का प्लान तैयार करें।
ताकि ट्रैफिक की समस्या न हो। बैठक में एडीएम अंकुर मेश्राम, एसपी देहात रामसहाय प्रजापति, एमपीआरडीसी एजीएम आरएस कीर, एनएचएआई सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *