सबलगढ़ में चंबल नहर में डूबी महिला का शव मिला:चप्पल गिरने का बहाना बनाकर गाड़ी रुकवाई और अचानक नहर में कूदी थी

सबलगढ़ में चंबल मुख्य नहर से 22 साल की सुमन रावत का शव 42 घंटे की मशक्कत के बाद सोमवार शाम को बरामद कर लिया गया है। सुमन ने शनिवार शाम को बावड़ी पुरा पुल से नहर में छलांग लगा दी थी, जिसके बाद से उनकी तलाश जारी थी। गोंदोंली हार की रहने वाली सुमन रावत शनिवार रात करीब 8:30 बजे अपने पति ध्रुव रावत और परिवार के साथ कैमारा गांव से लौट रही थीं। जब वे बावड़ी पुरा पुल पर पहुँचे, तो सुमन ने अपनी चप्पल गिरने का बहाना बनाकर गाड़ी रुकवाई और अचानक नहर में कूद गईं। पानी का बहाव तेज होने के कारण उन्हें तुरंत बचा पाना मुश्किल हो गया। एसडीआरएफ और होमगार्ड की टीम ने चलाया सर्च ऑपरेशन हादसे की जानकारी मिलते ही टेंटरा थाना प्रभारी पारथ सिंह परिहार ने एसडीआरएफ और होमगार्ड के जवानों को मौके पर तैनात किया। रविवार को मुरैना से भी 10 सदस्यीय विशेष टीम और प्रशिक्षित आपदा मित्र बुलाए गए। कुल 18 जवानों की टीम ने नहर के किनारे-किनारे लगातार तलाशी अभियान चलाया। परिजन को सौंपा गया शव काफी तलाश के बाद सोमवार शाम को बचाव दल को घटनास्थल से कुछ दूरी पर सुमन का शव मिल गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि महिला ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *