टीकमगढ़ पुलिस ने पुरानी टिहरी में हुई रामकिशोर रजक की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए उसकी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अवैध संबंधों में बाधा बनने के कारण दोनों ने मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया था। यह मामला 14 फरवरी की सुबह तब सामने आया जब रामकिशोर रजक का शव उनके घर में खून से लथपथ मिला। शुरुआत में इसे आत्महत्या बताने की कोशिश की गई, लेकिन कोतवाली पुलिस को मौके के हालात संदिग्ध लगे। योजनाबद्ध तरीके से की गई हत्या पुलिस और साइबर सेल की मदद से जब मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों ने बताया कि घटना वाली रात पत्नी ने अपने प्रेमी सुनील चढार को घर बुलाया था। इसके बाद दोनों ने मिलकर रामकिशोर के सिर पर पत्थर से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी गिरफ्तार और जेल भेजा पुलिस ने मृतक की पत्नी सीमा रजक (35) और प्रेमी सुनील चढार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।


