मिनी-ट्रक के गुप्त-बॉक्स में छिपा था 29 लाख का नशा:झालावाड़ रूट से पंजाब जा रहा था माल; कोटा पुलिस ने 2 तस्करों को पकड़ा

कोटा पुलिस ने 29 लाख रुपए के नशीले पदार्थों के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह नशीली खेप झालावाड़ के रास्ते पंजाब ले जाई जा रही थी। पुलिस टीम ने मिनी ट्रक को रोककर तलाशी ली। मिनी ट्रक की बॉडी में एक गुप्त बॉक्स मिला। मंड़ाना थाना पुलिस टीम ने गुप्त बॉक्स से 193 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद किया है। पकड़े गए दोनों तस्कर पंजाब के रहने वाले हैं। पुलिस तस्करों से पूछताछ में जुटी है। ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया- अवैध हथियार, अवैध मादक के खिलाफ कार्रवाई के लिए ऑपरेशन रूट क्लियरेंस अभियान चला रखा है। अभियान के तहत पुलिस की टीम ने मंडाना थाना क्षेत्र में काल्याखेड़ी के सामने नाकाबंदी लगा रखी थी। इसी समय झालावाड़ की तरफ से पंजाब नंबर का एक आईसर ट्रक आया। टीम ने मिनी ट्रक को रोककर तलाशी ली। ट्रक की बॉडी में एक गुप्त बॉक्स मिला। बॉक्स की जांच की। जिसमें 193 किलो 120 ग्राम पिसा हुआ डोडा चूरा बरामद हुआ। पूछताछ में ट्रक में सवार एक ने अपना नाम कुलविंदर सिंह (35) निवासी शेरपुर बस्ती पुलिस थाना माच्छीवाड़ा जिला लुधियाना व दूसरे ने गुरजंट सिंह (29) निवासी अमराला पुलिस थाना खमाणो जिला फतेहगढ़ पंजाब होना बताया। मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया है। नशे की खेप कहां से लाई गई थी। वह कहां सप्लाई होनी थी। इस बारे में पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *