बीकानेर| महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय की ओर से पीजी की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होगी। विश्वविद्यालय में परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दे दिया है। संबंधित परीक्षा केंद्र पर परीक्षा सामग्री पहुंचा दी गई है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजाराम चोयल ने बताया कि परीक्षा दो पारियों में होगी। पहली पारी में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे और दूसरी पारी में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा होगी। विदित रहे कि विश्वविद्यालय की ओर से पीजी की परीक्षाएं 11 फरवरी से शुरू की जा चुकी है।


