24 घंटे की सबसे बड़ी बातें 1. प्रधानमंत्री ने गुवाहाटी मेंब्रह्मपुत्र नदी पर बने कुमारभास्कर वर्मा सेतु औरडिब्रूगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्गपर पूर्वोत्तर की पहलीइमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटीका उद्घाटन किया। यहपूर्वोत्तर का पहला एक्स्ट्राडोज्ड ब्रिज है। 2.86 किमी लंबा, 6 लेन काएक्स्ट्राडोज्ड प्री-स्ट्रेस्ड कंक्रीट ब्रिज गुवाहाटी-नॉर्थ गुवाहाटी से जोड़ता है। 2. सेना पहली बार इंटरनेशनलमिलिट्री एडवेंचर चैलेंज कप काआयोजन करेगी। यह 18-23 फरवरीतक पूर्वी हिमालय की तलहटी मेंहोगा। इसमें भारत, भूटान, सऊदीअरब, नेपाल, ब्राजील, कजाखस्तान,किर्गिजस्तान, श्रीलंका की टीमें होंगी। 3. अमेरिकी निजी कंपनी वास्ट स्पेसनासा के साथ इंटरनेशनल स्पेसस्टेशन के लिए अपना पहला प्राइवेटएस्ट्रोनॉट मिशन लॉन्च करेगी। यहवास्ट का छठा प्राइवेट मिशन होगा,जिसे फ्लोरिडा से स्पेसX केफैल्कन-9 रॉकेट से भेजा जाएगा। 4. 16 फरवरी से दिल्ली में पहलाग्लोबल साउथ AI इम्पैक्ट समिटशुरू हुआ। यह 5 दिवसीयसम्मेलन पहला वैश्विक AI समिटहै। इसमें 20 देशों के नेता, 45 सेज्यादा देशों के मंत्रीस्तरीयप्रतिनिधिमंडल शामिल हो रहे हैं। 5. हेनली पासपोर्ट इंडेक्स में भारतके पासपोर्ट की रैंक 10 स्थान सुधरीहै। भारत 2025 में 85वें स्थान परथा, जो फरवरी 2026 में 75वें स्थानपर पहुंच गया। हालांकि वीसा-फ्रीपहुंच 57 से 56 देशों तक रह गईहै। पहले स्थान पर सिंगापुर है। PM RAHAT { PM RAHAT (रोड एक्सिडेंट विक्टिम हॉस्पिटलाइजेशन एंडएश्योर्ड ट्रीटमेंट) योजना सड़क दुर्घटना पीड़ितों को तुरंत और कैशलेसइलाज देने के लिए शुरू की गई है। इसके तहत दुर्घटना के बाद 7 दिनोंतक 1.5 लाख रु. तक का इलाज मिलेगा। गैर-जानलेवा मामलों में 24घंटे और जानलेवा मामलों में 48 घंटे तक इलाज कवर होगा। यहयोजना इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम (112) से जुड़ी है। वाहनबीमाकृत होने पर बीमा कंपनियां और हिट एंड रन/बिना बीमा मामलोंमें सरकार भुगतान करेगी। दावों का निपटारा 10 दिनों में किया जाएगा।


