4 बदमाशों ने देसी कट्टा दिखा बाइक सवार दंपती से ढाई लाख के जेवर लूटे

जिले के पिपरिया थाना अंतर्गत लखनपुर-सेमो मार्ग पर ग्राम सिंघनुपुरी के पास सोमवार दोपहर लगभग 2 बजे बाइक सवार दंपती से लूट की घटना सामने आई है। वारदात के बाद ग्रामीणों की सतर्कता से दो आरोपियों को पकड़ लिया गया, जबकि दो अन्य फरार हो गए। जानकारी के अनुसार बेमेतरा जिले के ग्राम केसडबरी निवासी सुरेंद्र वर्मा पत्नी के साथ बाइक से सोनबरसा जा रहे थे। इसी दौरान दो बाइक में सवार चार युवक उनका पीछा करते हुए सिंघनुपुरी के पास पहुंचे। बीच रास्ते में रोका और देसी कट्टा दिखाकर सुरेंद्र की पत्नी के गले से सोने की चेन सहित अन्य जेवरात लूट लिए। पीड़िता के अनुसार लगभग ढाई लाख रुपए मूल्य के जेवरात लूटे गए हैं। घटना के दौरान पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण और राहगीर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एक बाइक सवार आरोपी को पकड़ लिया। पकड़े गए दो आरोपियों की ग्रामीणों ने पिटाई भी की, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण कराया। दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है। एसएसडीओपी आशीष शुक्ला ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *