मिट्टी से भरी हुई ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, चालक की बची जान

बैकुंठपुर | एमसीबी जिले के भरतपुर ब्लॉक अंतर्गत च्यूल गांव में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। निर्माण स्थल पर मिट्टी लेकर जा रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। गनीमत रही कि चालक बाल-बाल बच गया और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई। ग्रामीणों के अनुसार ट्रैक्टर में सड़क निर्माण के लिए मिट्टी भरी थी। निर्माणाधीन मार्ग पर पहुंचते ही वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह एक ओर झुककर पलट गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। स्थानीय मजदूरों और ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलते ही निर्माण कार्य से जुड़े कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *