सिकोसा| युवा नेता देवेंद्र साहू को भारतीय जनता युवा मोर्चा बालोद जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। कोटगांव निवासी देवेंद्र साहू ने ग्राम पंचायत में पंच से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की और संगठन में लगातार सक्रिय रहकर अपनी अलग पहचान बनाई। मंडल अर्जुंदा से लेकर पूरे जिले में उन्होंने युवा मोर्चा महामंत्री और अध्यक्ष रहे। देवेंद्र साहू का मानना है कि स्वच्छ राजनीति देश निर्माण और विकास का आधार है, और राष्ट्रहित सर्वोपरि होने के कारण जनप्रतिनिधियों को उसी दिशा में कार्य करना चाहिए।


