कवर्धा| रायपुर-राजनांदगांव रोड शहर का व्यस्ततम मार्ग है। इसी मुख्य मार्ग पर रानी अवंती बाई चौक में यात्रियों की सुविधा के लिए लाखों रुपए खर्च कर यात्री शेड बना है। यह शेड अब बदहाली का शिकार हो चुका है। छत की चादरें ढीली पड़ चुकी हैं, प्लास्टर झड़ रहा है और बैठने की सीटें टूट-फूट गई हैं। यात्री शेड अब सुविधा से ज्यादा खतरे का कारण बनता जा रहा है। – परिमल साहू, कवर्धा


